मिट्टी से बनाए गणेश : जन अभियान परिषद की अनूठी पहल, पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने हर घर गणेश घर घर गणेश अभियान

कटनी, यशभारत। मप्र जन अभियान परिषद विकासखंड कटनी द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से एवं हर घर गणेश घर घर गणेश के उद्देश्य से माटी गणेश सिद्ध गणेश अभियान के अंतर्गत मिट्टी से श्री गणेश जी की प्रतिमाएं बनाने प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन आनंदम स्थल परिसर में किया गया। कार्यशाला में अतिथि के रूप में कटनी जनपद उपाध्यक्ष जगदीश उरमलिया, आनंद विभाग के डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम लीडर अनिल कांबले, परिषद के जिला समन्वयक डॉ. तेज सिंह केशवाल, पूर्व सीएमएचओ डॉ आर के आठ्या, जनपद सदस्य बसंत द्विवेदी, श्रीमती रुपाली तिवारी, नंदलाल कोरी, अजय बर्मन, दुर्गा मौसी, पन्नालाल हल्दकार, कृपाल सिंह, राकेश पप्पू साहू उपस्थित रहे। परिषद के विकासखंड समन्वयक बालमुकुंद मिश्र ने बताया कि परिषद द्वारा विगत वर्ष से यह अभियान चलाया जा रहा है, जिससे समाज में प्लास्टर ऑफ पेरिस की बनी मूर्तियों का उपयोग बंद हो और लोग मिट्टी से बनी श्री गणेश प्रतिमाएं बाजार से खरीद कर या स्वयं मिट्टी की मूर्ति बनाकर उनकी स्थापना एवं पूजन अर्चन करें और उनका जल स्रोतों में विसर्जन न करते हुए पौधों के गमले या छोटे-छोटे गड्ढे बनाकर विसर्जन करें, जिससे जल स्रोत भी प्रदूषित नहीं होंगे। परिषद से जुड़ी नवांकुर संस्थाएं ग्राम एवं नगर विकास प्रस्फुटन समितियां, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के परामर्शदाता एवं छात्र गणों सहित स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर गणेश जी की प्रतिमा तैयार की। मूर्ति कलाकार नीलेश अग्रवाल एवं सपना सिंह ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला में वंदना गेलानी, सरपंच संतोष निषाद, नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि आर एल चौधरी, राजू यादव, गनपत लाल कोल, रामानुज पांडेय, रूपा बर्मन, भारती बर्मन, रोशनी कुशवाहा, प्रिया राय की उपस्थिति रही।






