मध्य प्रदेशराज्य

भर्रेशाही पर ब्रेक: नए डीन की दो टूक— ड्यूटी टाइम पर ही दिखेंगे डॉक्टर, सीनियर भी लगाएंगे राउंड

रीवा । सतना में डीन रहे डॉ शशिधर गर्ग 5 सितंबर से अवकाश पर थे। हालांकि उनका आदेश रीवा मेडिकल कॉलेज के डीन पद पर होते ही उन्होंने शाम को आमद दर्ज कराई। डीन का चार्ज लिया और काम पर जुट गए। उन्होंने पदभार ग्रहण करते ही सभी एचओडी की क्लास लगा दी। सभी को निर्देशित किया कि अब पहले जैसी भर्रेशाही नहीं चलेगी। जिसकी जिस दिन ड्यूटी है। वह समय पर ओपीडी पहुंचेगा और पूरे समय तक रहेगा। सीनियर डाक्टरों को राउंड पर पहुंचने के भी निर्देश दिए हैं। करीब एक घंटे तक सभी सीनियर चिकित्सकों के साथ नए डीन ने बैठक की।

जनवरी 2024 में सतना डीन बने थे डॉ शशिधर

डॉ शशिधर गर्ग रीवा मेडिकल कॉलेज के ही पढ़े हुए हैं। उन्होंने यहीं से एमबीबीएस किया था। यहीं पर फोरेंसिक विभाग के एचओडी भी रहे। कई सालों तक सेवाएं दी। इसके बाद उन्हें अधीक्षक संजय गांधी अस्पताल बनने का भी मौका मिला। करीब एक साल अधीक्षक रहे। इसके अलावा प्रभारी डीन के तौर पर भी श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में काम किए। जनवरी 2024 में उनकी पोस्टिंग डीन के तौर पर सतना मेडिकल कॉलेज में हुई। तब से वहीं पर थे। अब रीवा मेडिकल कॉलेज सम्हालेंगे।नए डीन ने पदभार ग्रहण करने के बाद सबसे पहले एचओडी की क्लास लगाई। उन्हें जिम्मेदारियों के साथ काम करने का अल्टीमेटम दिया। इसके बाद संजय गांधी अस्पताल के वार्डों का निरीक्षण किया। डॉ शशिधर गर्ग ने सबसे पहले कैजुअल्टी की व्यवस्था देखी। वहां डॉक्टरों की मौजूदगी, सीएमओ की पदस्थापना देखी। सभी को जिम्मेदारी से काम करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने मेडिसिन और फिर गायनी विभाग का भी निरीक्षण किया। गायनी विभाग में ड्यूटी डॉक्टरों से भी मिले और मरीजों से भी मुलाकात कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मेडिसिन विभाग पहुंचकर व्यवस्थाओं का आंकलन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button