भोपालमध्य प्रदेश

एम पी में बदला मौसम का ट्रेंड , कई संभागों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

एम पी में बदला मौसम का ट्रेंड , कई संभागों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

ग्वालियर-चंबल व सागर संभाग में ज्यादा असर 60 किमी , घंटा तक चल सकती हैं हवाएं

भोपाल यश भारत। मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर अचानक बदल गया है। सक्रिय हुए नए मौसमीय सिस्टम के कारण प्रदेशभर में अस्थिर मौसम की स्थिति बन गई है। मौसम विभाग ने अगले 18 घंटों के लिए व्यापक अलर्ट जारी करते हुए कई जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग इस बदलाव से सबसे ज्यादा प्रभावित रहेंगे। दतिया, निवाड़ी, छतरपुर और टीकमगढ़ जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। वहीं ग्वालियर, भिंड, मुरैना, पन्ना, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, कटनी, उमरिया और शहडोल सहित कई जिलों में मध्यम से तेज बारिश होने के आसार हैं। मंगलवार को भी प्रदेश के अलग, अलग हिस्सों में तेज हवाएं, बादल और हल्की बारिश ने मौसम में बदलाव के संकेत दे दिए थे।तेज हवाओं के साथ आंधी , तूफान का खतरा ,मौसम विभाग के अनुसार आगामी घंटों में कुछ इलाकों में तेज आंधी तूफान की स्थिति बन सकती है। हवाओं की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि अन्य क्षेत्रों में 30 से 40 किमी,घंटा की गति से हवाएं चल सकती हैं।किसानों और आमजन के लिए चेतावनी , अचानक बदले मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने आमजन से सतर्क रहने की अपील की है। खुले स्थानों, बिजली के खंभों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है। वहीं किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम करने को कहा गया है।प्रदेशभर में असम , मौसम के इस बदलाव का असर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में देखने को मिल सकता है, जिससे तापमान में गिरावट के साथ ही मौसम ठंडा और सुहावना बना रह सकता है, लेकिन आंधी और ओलावृष्टि से नुकसान की आशंका भी बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button