मध्य प्रदेशराज्य

पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई : 4 बाइक , कार समेत 4.31 लाख की संपत्ति जब्त

दमोह। जिले में अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी जबलपुर नाका थाना दमोह देहात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ फड़ पर दबिश दी। पुलिस टीम को देखकर जुआ खेल रहे आरोपी मौके से फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने मौके से चार मोटरसाइकिल, एक टाटा टियागो कार, ताश की गड्डी, नगदी और अन्य सामग्री जब्त कर ली।

पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (IPS) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया, नगर पुलिस अधीक्षक एच.आर. पाण्डेय एवं थाना प्रभारी दमोह देहात धर्मेन्द्र उपाध्याय के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी जबलपुर नाका उपनिरीक्षक प्रियंका पटेल के नेतृत्व में 5 अगस्त 2026 को ग्राम हिंगोली बेल टोरिया स्थित गणपत ठाकुर के खेत के पास मुखबिर की सूचना पर दबिश दी गई।

 

पुलिस के अनुसार, मौके पर 8-9 लोग ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस टीम को देखकर सभी आरोपी खेत का फायदा उठाकर फरार हो गए। तलाशी के दौरान पुलिस ने मौके से 4 मोटरसाइकिल, 1 टाटा टियागो कार, 52 ताश के पत्ते, ₹1,100 नकद, एक बरसाती और अन्य सामग्री बरामद कर जब्त की।

जब्त संपत्ति का कुल अनुमानित मूल्य ₹4,31,430 बताया गया है। फरार वाहन चालकों एवं अन्य आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

 

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक प्रियंका पटेल, प्रधान आरक्षक देवेन्द्र, आरक्षक रुपेश, मनोज पाण्डेय, आशीष, सुरेन्द्र, सैनिक परशोत्तम एवं साहब लाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने टीम के कार्य की सराहना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button