विकास के ‘कीचड़’ में फंसी सांसद की गाड़ी: लोकार्पण करने पहुंचे कुलस्ते, ट्रैक्टर से खींचकर निकाले गए काफिले के वाहन

मंडला ।मंडला लोकसभा क्षेत्र के सांसद पूर्व केंद्रीय मंत्री और वर्तमान लोकसभा आदिवासी मामले कि समिति के अध्यक्ष फग्गनसिंह कुलस्ते अपनी ग्रह ग्राम व विधानसभा के नजदीक के नारायण गंज ब्लाक के ग्राम चकदेही में 60 लाख कि लागत से निर्मित सामुदायिक भवन के लोकार्पण के पहुंचे थे ।

निर्माणाधीन भवन पहुंचने के लिए 200 मीटर का मार्ग मुरर्म गिट्टी से फिलिंग कर बनाया गया था फिर क्या था अतिथियों के उक्त मार्ग से गुजरते ही एक एक करके वाहन कीचड़ में फंस गए काफी मशक्कत के बाद भी नहीं निकलने पर ट्रेक्टर बुलाकर टोचन बांध कर गाड़ियों को बाहर खींचा गया तब कहीं जाकर सांसद सहित अतिथि व अधिकारी कर्मचारी कार्यक्रम स्थल तक पहुंच सके ।
इनका कहना है…
हमारे क्षेत्र में अनेक ग्रामों में पहुंच मार्ग पक्के नहीं होने के कारण बारिश में आने जाने में दिक्कत होती है अब शायद समस्या निवारण सांसद करेंगे ।
चमरू लाल ,ग्राम पंच चकदेही






