जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

मीटर लगाने पहुंचे बिजली कर्मचारी और मकान मालिक से मारपीट, वीडियो आया सामने.. देखें वीडियो 

मीटर लगाने पहुंचे बिजली कर्मचारी और मकान मालिक से मारपीट, वीडियो आया सामने.. देखें वीडियो

जबलपुर, यशभारत। कोतवाली थाना क्षेत्र की पंजाब बैंक कॉलोनी में बिजली मीटर लगाने के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ लोगों ने मध्यप्रदेश विद्युत मंडल (एमपीईबी) के कर्मचारी और मकान मालिक के साथ जमकर मारपीट कर दी। घटना में दोनों घायल हो गए। वारदात का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, एमपीईबी के कर्मचारी कमलेश अपनी टीम के साथ बिजली मीटर लगाने पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया और मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने कर्मचारी तथा मकान मालिक के साथ मारपीट शुरू कर दी। दोनों को चोटें आई हैं।घटना के बाद घायल कर्मचारी और मकान मालिक कोतवाली थाने पहुंचे, जहां आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं वायरल वीडियो के आधार पर भी आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button