भोपाल

शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने रोके नेताओं के काफिले, पद बढ़ाने की मांग – वर्ग-1 के अभ्यर्थी 12 दिन से भूख हड़ताल पर, शिवराज को सौंपा ज्ञापन 

शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने रोके नेताओं के काफिले, पद बढ़ाने की मांग
– वर्ग-1 के अभ्यर्थी 12 दिन से भूख हड़ताल पर, शिवराज को सौंपा ज्ञापन 

भोपाल, यशभारत। शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने और दूसरी काउंसलिंग शुरू करने की मांग को लेकर राजधानी में अभ्यर्थियों का आंदोलन शुक्रवार को भी जारी रहा। वर्ग-1 चयन परीक्षा 2023 के अभ्यर्थियों ने नीलम पार्क के पास केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का काफिला रोककर उन्हें ज्ञापन सौंपा। वहीं वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती 2025 के अभ्यर्थियों ने बरखेड़ी के पास मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का काफिला रोककर पदवृद्धि की मांग रखी। वर्ग-1 के अभ्यर्थियों ने शिवराज सिंह चौहान से कहा कि यह भर्ती उनके कार्यकाल में हुई थी और अब वे उनकी मांग को सरकार तक पहुंचाएं। अभ्यर्थियों का कहना है कि पद बढ़ाने की मांग को लेकर वे करीब तीन साल से आंदोलन कर रहे हैं। नीलम पार्क में कई अभ्यर्थी पिछले 12 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं।
8720 पदों में 2901 पर ही नियुक्ति – अभ्यर्थियों के अनुसार उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा 2023 में कुल 8720 पद स्वीकृत एवं विज्ञापित किए गए थे। पहली काउंसलिंग में इनमें से केवल 2901 पदों पर नियुक्ति हुई। उनका दावा है कि 5819 पद अब भी काउंसलिंग से बाहर हैं। अभ्यर्थी इन रिक्त पदों पर जल्द दूसरी काउंसलिंग कराने और पदों में वृद्धि की मांग कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button