जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

अगले 10 दिनों में हो सकती है कांग्रेस के के जिला और नगर अध्यक्षों की घोषणा, लिस्ट लगभग फाइनल

जबलपुर यश भारत। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर मध्य प्रदेश में शुरू किए गए कांग्रेस संगठन सृजन अभियान की कवायद अब अंतिम चरणों में पहुंच चुकी है। और जिस तरह के संकेत मिले हैं उससे स्पष्ट होता है कि अगले 10 दिनों में कांग्रेस के जिला और नगर अध्यक्ष घोषित कर दिए जाएंगे। वैसे कांग्रेस सूत्रों ने पहले भी यह कहा था कि अगस्त के पहले पखवाड़ा में प्रदेश को नये जिला और नगर अध्यक्ष मिल जाएंगे। हाल ही में प्रदेश प्रवास पर आए मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी ने भी इस बात के संकेत दिए हैं कि नगर एवं जिला अध्यक्षों की लिस्ट दिल्ली में लगभग फाइनल हो चुकी है और अगले 10 से 15 दिनों के बीच मध्य प्रदेश के सभी जिलों में नए अध्यक्षों की घोषणा कर दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस का पूरा फोकस इन दिनों संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करना तो है ही साथ ही पार्टी के शीर्ष ने नेतृत्व का मानना है कि जिला अध्यक्ष संगठन और कार्यकर्ता के बीच की एक महत्वपूर्ण कड़ी होता है और इसीलिए उन्हें पहले से ज्यादा मजबूत और ताकतवर बनाना तथा अधिक शक्तियां देना है। और इसी मंसा के साथ गुजरात मॉडल की तर्ज पर मध्य प्रदेश में भी यह अभियान शुरू किया गया था और इस अभियान की शुरुआत करने खुद राहुल गांधी भोपाल आए थे। और इस पूरे अभियान के लिए न केवल गाइडलाइन दी थी बल्कि यह भी निर्देश दिए थे कि जिला अध्यक्षों की नियुक्ति में आम कार्यकर्त्ता की राय भी महत्वपूर्ण होती है और इसके लिए पार्टी ने बाकायदा शहर और ग्रामीण अलग-अलग क्षेत्र के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए थे और इन पर्यवेक्षकों ने लगातार दो-तीन बार जबलपुर आकर पार्टी के कार्यकर्ताओं से लेकर वरिष्ठ नेताओं तक से वन टू वन चर्चा की थी और उसके बाद अपनी रिपोर्ट और नाम की पैनल पार्टी महासचिव के सी विष्णु गोपाल को सौंप दी थी और इस पर दो चरणों में मंथन भी हो चुका है। अब सिर्फ घोषणा बाकी है। और वह भी जल्द पूरी होने के संकेत मिल रहे हैं।

सितंबर मैं आ जाएंगे युवक कांग्रेस के परिणाम

एक तरफ जहां कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत जिला और नगर अध्यक्षों की घोषणा को लेकर कांग्रेस के राजनीतिक गलियारों में उत्सुकता और इंतजार है तो दूसरी तरफ प्रदेश में पहली बार कराए गए ऑनलाइन युवा कांग्रेस के चुनाव परिणाम आना भी बाकी हैं। और इसके नतीजे सितंबर में सामने आने की जानकारी लगी है। लेकिन पहली बार कराए गए ऑनलाइन चुनाव में युवक कांग्रेस के जिस तरह से करीब 15 लाख सदस्य बने हैं उससे स्पष्ट होता है कि युवक कांग्रेस के चुनाव परिणाम भी चौंकाने वाले होगे।

महिला कांग्रेस में भी किया जाएगा बदलाव

कांग्रेस संगठन का शीर्ष नेतृत्व हर एक स्तर पर वह कर रहा है जिससे कांग्रेस को मजबूती मिल सके। कांग्रेस सूत्रों की मांने तो कांग्रेस जिला और नगर अध्यक्ष तथा युवक कांग्रेस के बाद पार्टी नेतृत्व के द्वारा महिला कांग्रेस में भी व्यापक बदलाव किए जा सकते हैं। गोपनीय तरीके से महिला कांग्रेस की गतिविधियों की जानकारी और रिपोर्ट भी तैयार की जा रही है तथा जो महिला नेत्री फील्ड पर एक्टिव नहीं है उन्हें महिला कांग्रेस से अलग कर कहीं और समाहित किया जाएगा तथा उनके स्थान पर नई महिला नेताओं को मौका दिया जाएगा।

09 2

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button