शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, कॉलेज के लाइब्रेरियन पर केस

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, कॉलेज के लाइब्रेरियन पर केस
– 36 वर्षीय नर्सिंग छात्रा की शिकायत पर कजलीखेड़ा पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
भोपाल, यश भारत । कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र में एक निजी कॉलेज की 36 वर्षीय नर्सिंग छात्रा ने कॉलेज के लाइब्रेरियन पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार सुबह आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी फिलहाल नहीं हुई है।
पुलिस के अनुसार, छात्रा और आरोपी की पहचान कॉलेज में पढ़ाई के दौरान हुई थी। छात्रा का आरोप है कि आरोपी ने शादी का भरोसा देकर वर्ष 2022 में पहली बार उसके साथ ज्यादती की। इसके बाद दोनों के बीच संबंध बने रहे।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसे चार दिन तक अपने कमरे में रखा और इस दौरान भी उसके साथ ज्यादती की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपों की जांच की जा रही है।







