भोपाल

एमपीईबी कार्यालय के सामने खुला डीपी बॉक्स, हादसे का खतरा – सड़क के मोड़ पर जमीन से टिका विद्युत बॉक्स, जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर सवाल

एमपीईबी कार्यालय के सामने खुला डीपी बॉक्स, हादसे का खतरा
– सड़क के मोड़ पर जमीन से टिका विद्युत बॉक्स, जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर सवाल
भोपाल, यश भारत । रचना टावर के सामने स्थित एमपीईबी कार्यालय के ठीक सामने विद्युत सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर स्थिति सामने आई है। यहां ट्रांसफार्मर से जुड़ा डीपी बॉक्स खुला और क्षतिग्रस्त हालत में जमीन से टिका हुआ है। विद्युत उपकरण की यह स्थिति कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि डीपी बॉक्स सड़क के मोड़ पर लगा है, जहां से दिनभर बड़ी संख्या में दोपहिया और चारपहिया वाहन गुजरते हैं। किसी वाहन के अनियंत्रित होकर बॉक्स से टकराने की स्थिति में विद्युत करंट की चपेट में आने से चालक, राहगीर और आसपास के लोग गंभीर रूप से प्रभावित हो सकते हैं। खुले बॉक्स से छेड़छाड़ या बारिश के दौरान भी खतरा बढ़ने की आशंका है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि एमपीईबी कार्यालय के सामने ही विद्युत उपकरण की ऐसी स्थिति विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से तत्काल मौके का निरीक्षण कर डीपी बॉक्स को दुरुस्त कराने और उसे सुरक्षित स्थान पर स्थापित करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि लापरवाही के कारण किसी दुर्घटना के बाद कार्रवाई करने से बेहतर है कि समय रहते सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button