अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन का बुलडोजर, 27 करोड़ की जमीन कराई मुक्त मेंडोरी और बेरखेड़ी बज्याफत में एफटीएल क्षेत्र के भीतर हो रहे अवैध निर्माण ध्वस्त, कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई
Administration's bulldozer targets illegal colonies; land worth ₹27 crore reclaimed Illegal constructions within the FTL (Full Tank Level) zone in Mendori and Berkhedi Bajyafat demolished; action taken on the Collector's instructions.

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन का बुलडोजर, 27 करोड़ की जमीन कराई मुक्त
मेंडोरी और बेरखेड़ी बज्याफत में एफटीएल क्षेत्र के भीतर हो रहे अवैध निर्माण ध्वस्त, कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई
भोपाल, यश भारत। राजधानी में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने एफटीएल (फुल टैंक लेवल) से 33 मीटर के दायरे में विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाते हुए करीब 27 करोड़ रुपये मूल्य की 1.59 हेक्टेयर भूमि को अतिक्रमण और अवैध निर्माण से मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान अनुविभागीय अधिकारी विनोद सोनकिया तहसीलदार अतुल शर्मा नायब तहसीलदार शुभम जैन एवं राकेश पिप्पल सहित राजस्व निरीक्षक और संबंधित पटवारी मौजूद रहे। प्रशासन ने ग्राम मेंडोरी स्थित खसरा नंबर 322 एवं 323 की कुल 1.59 हेक्टेयर भूमि पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त किया। यह भूमि मुनतियाज अली के नाम दर्ज है जबकि यहां राजीव द्विवेदी द्वारा बिना अनुमति कॉलोनी विकसित की जा रही थी। इस भूमि का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 12 करोड़ रुपये बताया गया है। इसी प्रकार ग्राम बेरखेड़ी बज्याफत के खसरा नंबर 296 की 1.57 हेक्टेयर भूमि पर भी अवैध कॉलोनी का निर्माण किया जा रहा था। यह भूमि शाहवाज खान के नाम दर्ज है। यहां भी राजस्व अमले ने कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण हटाया। इस भूमि का अनुमानित बाजार मूल्य 15 करोड़ रुपये आंका गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध कॉलोनियों और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।






