भोपालमध्य प्रदेश

2028 की तैयारी में कांग्रेस का युवा दांव, छात्र युवाओं के बीच कांग्रेस बढ़ाएगी पहुंच 1.41 करोड़ युवा वोटरों पर पार्टी की नजर, कॉलेज कैंपस से कोचिंग संस्थानों तक चलेगा संवाद अभियान राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम से पहले संगठन सक्रिय

2028 की तैयारी में कांग्रेस का युवा दांव, छात्र युवाओं के बीच कांग्रेस बढ़ाएगी पहुंच

1.41 करोड़ युवा वोटरों पर पार्टी की नजर, कॉलेज कैंपस से कोचिंग संस्थानों तक चलेगा संवाद अभियान राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम से पहले संगठन सक्रिय

भोपाल, यश भारत। मध्य प्रदेश में 2028 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारियां तेज होने लगी हैं। कांग्रेस ने इस बार अपने अभियान के केंद्र में युवा मतदाताओं को रखने की रणनीति बनाई है। पार्टी की नजर प्रदेश के करीब 1.41 करोड़ युवा वोटरों पर है। इसके लिए कांग्रेस संगठन स्तर पर कॉलेज विश्वविद्यालय शहर कस्बों से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले कोचिंग संस्थानों तक पहुंच बनाने की तैयारी कर रहा है। पार्टी का यह अभियान राहुल गांधी के 12 सितंबर को इंदौर में प्रस्तावित छात्रों की गूंज कार्यक्रम से पहले गति पकड़ने की तैयारी में है। कांग्रेस की रणनीति केवल एक कार्यक्रम तक सीमित रहने के बजाय युवाओं से लगातार संवाद कायम करने की है। इसके तहत स्थानीय स्तर पर युवाओं से जुड़े रोजगार शिक्षा प्रतियोगी परीक्षाओं और अन्य मुद्दों को सामने लाकर उन्हें राजनीतिक विमर्श का हिस्सा बनाने की कोशिश होगी। प्रदेश के 26 फीसदी मतदाता युवा , प्रदेश में 18 से 29 वर्ष आयु वर्ग के 1,41,34,168 मतदाता हैं। युवा मतदाताओं की यह संख्या प्रदेश के कुल मतदाताओं की करीब 26 प्रतिशत है। इतनी बड़ी हिस्सेदारी के चलते युवा वर्ग आगामी विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों के लिए अहम माना जा रहा है।कांग्रेस की कोशिश है कि युवाओं के बीच संगठन की मौजूदगी बढ़ाने के साथ उनके स्थानीय मुद्दों को समझा जाए। पार्टी इन्हीं मुद्दों को आगे चलकर अपने राजनीतिक अभियान और चुनावी रणनीति का आधार बनाने की तैयारी में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button