भोपाल
गैर-एसएएस अफसरों ने मांगा आईएएस बनने का मौका

गैर-एसएएस अफसरों ने मांगा आईएएस बनने का मौका
भोपाल, यश भारत । मध्य प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ ने गैर-राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को भी आईएएस बनने का अवसर देने की मांग उठाई है। संघ ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात का समय मांगा है। संघ आगामी 13 पदों की डीपीसी में नॉन-एसएएस अधिकारियों के लिए चार पद देने की मांग करेगा। संघ का कहना है कि नियमों में ऐसे अधिकारियों को आईएएस अवार्ड का प्रावधान है, लेकिन प्रदेश में वर्ष 2015 के बाद से प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी। संघ ने दूसरे राज्यों में नॉन-एसएएस अधिकारियों को आईएएस अवार्ड दिए जाने का हवाला देते हुए प्रदेश में भी प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है।







