हमीदिया अस्पताल में स्टाफ और मरीजके परिजनों में हुई मारपीट, वीडियो वायरल

हमीदिया अस्पताल में स्टाफ और मरीजके परिजनों में हुई मारपीट, वीडियो वायरल
भोपाल यशभारत। राजधानी के हमीदिया अस्पताल में स्टाफ और मरीजे के परिजनों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। घटना गुरुवार रात दस बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को एक युवक मरीज को लेकर अस्पताल पहुंचा था इसी दौरान उसका किसी बात को लेकर स्टाफ के कर्मचारी से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि स्टाफ के कर्मचारियों और युवक के बीच मारपीट हो गई। युवक के साथ मौजूद लोगों ने बीच बचाव की कोशिश भी की। मारपीट का वीडियो किसी ने मोबाइल कैमरे में रिकार्ड कर लिया। वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है। लोगों का यह भी कहना है कि इससे पहले भी कई बार अस्पताल के स्टाफ और कर्मचारियों द्वारा मरीजों के परिजनों के साथ मारपीट की घटना की घटना की जा चुकी है। शिकायत के बाद भी अस्पताल प्रबंधन ठोस कदम नहीं उठा रहा है। राजधानी के प्रमुख अस्पताल हमीदिया में मरीजों के साथ हुई मारपीट को लेकर कई सवाल भी खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि रात दस बजे हुए विवाद के चलते अस्पताल में भर्ती दूसरे मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पताल प्रबंधन के आला अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की जांच कराई जा रही है। सभी तथ्यों का जुटाने के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी। वहीं लोगों का कहना है कि अस्पताल मे बदहाली का आलम हैं। पार्किंग से लेकर अंदर तक तानाशाही चल रही है। मारपीट किन कारणों से हुई इस बात की जानकारी सामने आना चाहिए।






