मध्य प्रदेशराज्य

भीषण सड़क हादसा: 4 घंटे तक चला सांसों का रेस्क्यू, चकनाचूर केबिन से सुरक्षित निकाला गया ड्राइवर… देखें पूरा वीडियो

दमोह। दमोह-सागर मार्ग पर बांसातारखेड़ा के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बाउंड्री और पेड़ से जा टकराया। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर पेड़ और बाउंड्री के बीच फंस गया और चालक उसमें फंस गया।

 

 

घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम, एंबुलेंस, डायल-112 और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। सागर नाका चौकी प्रभारी विक्रम दांगी के नेतृत्व में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। करीब सुबह 5 बजे से लगभग चार घंटे तक चले अथक प्रयासों के बाद ट्रक में फंसे घायल को बाहर निकालने में सफलता मिली।

रेस्क्यू के बाद घायल को तत्काल एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल दमोह भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जानकारी जांच के बाद सामने आएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button