मध्य प्रदेशराज्य

ट्रक बन गया आग का गोला , नेशनल हाइवे 44 पर 2 घंटे लगा रहा जाम, हजारों वाहन फंसे रहे

सागर । नेशनल हाइवे 44 पर देवरी के नजदीक चीमाढाना में एक चलते ट्रक में भीषण आग लग गयी. आग इतनी भयंकर थी कि ट्रक का अगला हिस्सा तेजी से जलने लगा और कुछ ही मिनिटों में जलकर खाक हो गया. गनीमत ये रही कि ट्रक में पेपर रोल भरे थे, जहां आग नहीं लगी. आगजनी की इस घटना के कारण नेशनल हाइवे पर 2 किमी लंबी वाहनों की कतार लग गयी. दो घंटे हाइवे पर चक्काजाम में हजारों वाहन फंसे रहे.

 

देवरी नगर पालिका के फायर ब्रिगेड प्रभारी बबलू प्रजापति ने बताया कि, ” नेशनल हाइवे 44 पर चीमाढाना के पास एक ट्रक में आग लग गयी है. मौके पर जाकर देखा तो एनएल-01 एजी 9567 ट्रक के अगले हिस्से में आग लगी हुई थी और आग की चपटे तेजी से आसमान की तरफ उठ रही थी.आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते ट्रक का अगला हिस्सा जलकर खाक हो गया. लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी थी, तो नेशनल हाइवे से गुजर रहे वाहनों को रूकवाया गया. फिर जाकर नगर पालिका की फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने का काम शुरू किया और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया. आग ट्रक के अगले हिस्से में लगी थी और पीछे पेपर रोल भरे हुए थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button