मध्य प्रदेशराज्य

बीएससी छात्र सहित नाबालिग हिरासत में : आर्थिक तंगी ने बना दिया आरोपी…बनारस से आ रही थी सिरप की बड़ी खेप,रीवा में सप्लाई की थी तैयारी

रीवा lमऊगंज पुलिस की नशे के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम को बड़ी सफलता मिली। सिंचाई विभाग कार्यालय (नईगढ़ी रोड) के पास घेराबंदी कर पुलिस ने एक बिना नंबर की बोलेरो को रोका और तलाशी में उसमें छिपाकर रखे गए 1140 सीसी नशीली कफ सिरप बरामद कर लिए। गाड़ी से बीएससी थर्ड ईयर का छात्र पुष्पेंद्र गुप्ता और एक नाबालिग गिरफ्तार हुआ।

 

लेकिन असल चौंकाने वाला पहलू तो पूछताछ में सामने आया,गिरफ्तार छात्र ने कबूला कि गाड़ी की ईएमआई और आर्थिक तंगी ने उसे नशे की तस्करी की तरफ धकेल दिया।

उसने माना कि वह कमीशन के लालच में नशीली दवाओं की खेप लाता था। पूछताछ में एक नाम और उभरा — चुरहट निवासी कथित तस्कर सरगना राहुल सिंह गहरवार, जिससे छात्र का सीधा संपर्क था।

 

सूत्रों के मुताबिक, राहुल पहले भी नशीली दवाओं की तस्करी में संदिग्ध रह चुका है। छात्र ने बताया कि यह सिरप बनारस से लाई गई थी, और इसे रीवा के कबाड़ी मोहल्ले में सप्लाई किया जाना था — लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने जाल बिछाकर सबकुछ धर-दबोचा।

 

इस पूरी कार्रवाई को एसपी दिलीप कुमार सोनी के निर्देश और एएसपी विक्रम सिंह व एसडीओपी सची पाठक की निगरानी में अंजाम दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button