मध्य प्रदेशराज्य

सतना में भारी बारिश के चलते स्कूलों में दो दिन की छुट्टी, 31 अगस्त से 1 सितंबर तक बंद रहेंगे सभी विद्यालय : नदी-नाले उफान पर, कई मार्ग अवरुद्ध; विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर कलेक्टर ने जारी किया आदेश

सतना यश भारत। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश और अतिवृष्टि के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। कई स्थानों पर आवागमन के रास्ते भी प्रभावित हुए हैं। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने सतना जिले में संचालित सभी शैक्षणिक संस्थानों में दो दिन का अवकाश घोषित किया है।

IMG 20260830 WA0578

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार 31 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक जिले के सभी शासकीय, अशासकीय और केंद्रीय विद्यालयों सहित सीबीएसई, आईसीएसई, जवाहर नवोदय विद्यालय तथा अन्य मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों में कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश रहेगा।

Screenshot 20260830 105550.WhatsApp

आदेश में बताया गया है कि लगातार भारी बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं और आवागमन के रास्ते अवरुद्ध होने की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

 

जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले के सभी संबंधित अधिकारियों और स्कूल संचालकों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, स्थानीय समाचार पत्रों के माध्यम से भी अभिभावकों और विद्यार्थियों को इसकी जानकारी देने के लिए कहा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button