मध्य प्रदेशराज्य

बाढ़ की भेंट चढ़ा घर का इकलौता सहारा: ऑटो चालक समीर की दीवार ढहने से मौत, डिप्टी सीएम ने बंधाया ढांढस

रीवा। शहर के वार्ड क्रमांक 23, अमहिया क्षेत्र में हाल ही में आई बाढ़ की वजह से एक दु:खद हादसा सामने आया। कब्रिस्तान के पीछे रहने वाले ऑटो चालक समीर के घर में बाढ़ का करीब 4 फीट पानी भर गया था। जलभराव के दौरान अचानक घर की दीवार गिरने से समीर के सिर पर गंभीर चोट लग गई, जिससे उनका दु:खद निधन हो गया। समीर अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे और ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे।

Screenshot 20260828 105952.WhatsApp

घटना की जानकारी मिलते ही उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पीड़ित परिवार के निवास पर पहुँचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने समीर के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह असीम कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया और आश्वस्त किया कि संकट की इस घड़ी में शासन-प्रशासन पूरी तरह से उनके साथ खड़ा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीड़ित परिवार को तत्काल हर संभव आर्थिक सहयोग और आकस्मिक सहायता राशि बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button