भोपालमध्य प्रदेश

आईपीएस अधिकारियों के तबादले, चंचल शेखर को खेल एवं युवा कल्याण विभाग की कमान

अनिल कुमार और डी. श्रीनिवास वर्मा को भी अतिरिक्त प्रभार

भोपाल,यशभारत। मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपते हुए पदस्थापना में बदलाव किया है। इस संबंध में गृह विभाग ने 29 अगस्त 2026 को आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार अधिकारियों को आगामी आदेश तक नवीन जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

चंचल शेखर बने खेल एवं युवा कल्याण संचालक

1995 बैच के आईपीएस अधिकारी चंचल शेखर को संचालक, खेल एवं युवा कल्याण, मध्यप्रदेश के पद पर पदस्थ किया गया है। इससे पहले वे अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, विसबल एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, एसआईएसएफ, पुलिस मुख्यालय भोपाल का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।

अरुण शर्मा को अतिरिक्त जिम्मेदारी

1998 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुण शर्मा, जो वर्तमान में संचालक, खेल एवं युवा कल्याण विभाग मध्यप्रदेश के पद पर पदस्थ थे, उन्हें अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, ग्वालियर एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, साइबर पुलिस मुख्यालय भोपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उन्हें खेल एवं युवा कल्याण विभाग से वापस लेते हुए यह जिम्मेदारी दी गई है।

अनिल कुमार और डी. श्रीनिवास वर्मा को भी अतिरिक्त प्रभार

आदेश के तहत 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी अनिल कुमार, विशेष पुलिस महानिदेशक, महिला सुरक्षा, पुलिस मुख्यालय भोपाल को वर्तमान दायित्व के साथ-साथ विशेष पुलिस महानिदेशक, अजाक, पुलिस मुख्यालय भोपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

इसी तरह 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी श्री डी. श्रीनिवास वर्मा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, नारकोटिक्स एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, एसटीएफ, पुलिस मुख्यालय भोपाल को वर्तमान कार्य के साथ-साथ अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, विसबल एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, एसआईएसएफ, पुलिस मुख्यालय भोपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में सभी अधिकारियों को नवीन दायित्व तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button