भोपालमध्य प्रदेश
मिलादुन्नबी पर भोपाल में आज निकलेगा जुलूस

मिलादुन्नबी पर भोपाल में आज निकलेगा जुलूस, इतवारा से शुरू होकर इमामी गेट पर होगा समापन
भोपाल, यश भारत। मिलादुन्नबी पर बुधवार को भोपाल में मुस्लिम समाज की ओर से जुलूस निकाला जाएगा। ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी का जुलूस इतवारा मस्जिद से शुरू होकर निर्धारित मार्ग से पीरगेट पहुंचेगा और इमामी गेट पर इसका समापन होगा।
जुलूस में विभिन्न अखाड़ों के दल शामिल होंगे और पारंपरिक कला एवं शौर्य प्रदर्शन करेंगे। अशोका गार्डन क्षेत्र से भी जुलूस निकाला जाएगा। आयोजकों के अनुसार आयोजन भोपाल की साझा सांस्कृतिक विरासत और आपसी सद्भाव का संदेश देगा।







