मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग की निगरानी
गोलू रेस्टोरेंट, बीकानेर मिष्ठान भंडार और कोजी स्वीट्स से मिठाई, खोया व नमकीन के नमूने लिए

मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग की निगरानी
गोलू रेस्टोरेंट, बीकानेर मिष्ठान भंडार और कोजी स्वीट्स से मिठाई, खोया व नमकीन के नमूने लिए

कटनी,यशभारत। त्योहारों के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच अभियान तेज कर दिया है। टीम ने शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर मिठाई, खोया और नमकीन के नमूने लिए।
मिठाई की दुकानों से मैगज लड्डू, बूंदी लड्डू, खोया, सेलिब्रेशन पैक, सोनपापड़ी और कलाकंद के नमूने लिए गए। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित गोलू रेस्टोरेंट से लड्डू, नमकीन व काजू कतली, स्टेशन रोड स्थित बीकानेर मिष्ठान भंडार से कलाकंद, खोया व खोया पेड़ा तथा कोजी स्वीट्स से लड्डू, बूंदी लड्डू और नमकीन के नमूने लिए गए।
लैब रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई
खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार सभी नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। प्रयोगशाला रिपोर्ट के आधार पर ही खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मानकों के अनुरूप होने का निर्धारण होगा। नमूने अमानक पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।







