जबलपुरमध्य प्रदेश

खलरी रोड किनारे युवक की लाश मिलने से सनसनी, गले में बंधी थी रस्सी

सिहोरा थाना क्षेत्र के मजौली डुंडी गांव की घटना

जबलपुर यशभारत। सिहोरा थाना क्षेत्र के मजौली डुंडी गांव में खलरी रोड किनारे एक 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक के गले में रस्सी बंधी होने की सूचना से मामला संदिग्ध हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।

इस संबंध में पुलिस ने बताया कि मजौली निवासी 25 वर्षीय विपिन पटेल पिता स्व तेजभान पटेल रात के समय घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। सुबह खलरी रोड किनारे उसका शव मिलने की जानकारी ग्रामीणों को हुई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद सिहोरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।

गले में रस्सी बंधी होने के कारण पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और रस्सी गले में कैसे बंधी, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही घटनास्थल से संभावित साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच में जुटी है। युवक के घर से निकलने से लेकर शव मिलने तक की पूरी घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button