भोपालमध्य प्रदेश

छात्र संघ चुनाव के लिए कांग्रेस ने नियुक्त किए प्रभारी

छात्र संघ चुनाव के लिए कांग्रेस ने नियुक्त किए प्रभारी

13 जिलावार समूहों की जिम्मेदारी, एनएसयूआई समर्थित छात्रों को जीत दिलाने के निर्देश

भोपाल, यश भारत। मध्यप्रदेश में आगामी छात्र संघ चुनावों को लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर पार्टी ने विभिन्न जिलों के लिए चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति की है। कांग्रेस संगठन प्रभारी महासचिव डॉ. संजय कामले की ओर से जारी आदेश में प्रदेश के जिलों को 13 समूहों में बांटकर प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
भोपाल की जिम्मेदारी प्रकाश चौकसे, इंदौर की अमन बजाज, ग्वालियर की हेवरन कंसाना को दी गई है। इसी तरह रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज और मैहर के लिए मंजुल त्रिपाठी, सागर संभाग के संबंधित जिलों के लिए अक्षय दुवे, शहडोल संभाग के लिए अजय यादव तथा बालाघाट, मंडला और डिंडोरी के लिए विजय रजक को प्रभारी बनाया गया है। जबलपुर संभाग के जिलों की जिम्मेदारी मयूर जायसवाल, नर्मदापुरम, हरदा और बैतूल की सचिन द्विवेदी, भिंड, मुरैना और श्योपुर की अर्पित उपाध्याय, रायसेन, राजगढ़, सीहोर और विदिशा की सौरभ यादव, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर और दतिया की दीपक डंडीर तथा पश्चिमी और मालवा क्षेत्र के जिलों की जिम्मेदारी डॉ. विजय बोडाना को सौंपी गई है। कांग्रेस ने प्रभारियों से छात्र संघ चुनाव में एनएसयूआई समर्थित छात्रों को पूरा सहयोग देने और उन्हें विजयी बनाने के लिए सक्रियता से काम करने को कहा है। साथ ही जिला एवं शहर कांग्रेस अध्यक्षों से भी चुनाव प्रभारियों को आवश्यक सहयोग देने की अपेक्षा की गई है।

 

WhatsApp Image 2026 08 22 at 10.40.46

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button