भोपालमध्य प्रदेश

तिरंगा यात्रा की तैयारियों पर मंथन, यूसीसी को कैबिनेट मंजूरी का किया स्वागत

तिरंगा यात्रा की तैयारियों पर मंथन, यूसीसी को कैबिनेट मंजूरी का किया स्वागत

भोपाल, यश भारत। 14 अगस्त को आयोजित होने वाली भारत की विशाल तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर रविवार को हिंदी भवन में कर्मश्री की बैठक आयोजित की गई। बैठक में हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने कार्यकर्ताओं समाजसेवियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ यात्रा की रूपरेखा और जनसहभागिता पर चर्चा की। रामेश्वर शर्मा ने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल एक आयोजन नहीं बल्कि राष्ट्रभक्ति एकता और अखंड भारत के संकल्प का महापर्व है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान ने राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना को जन जन तक पहुंचाया है और इस वर्ष भी बड़ी संख्या में नागरिक यात्रा में शामिल होंगे। बैठक में उन्होंने मध्यप्रदेश मंत्रिपरिषद द्वारा समान नागरिक संहिता यूसीसी विधेयक को मंजूरी दिए जाने का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यूसीसी सामाजिक समरसता समान अधिकार और न्यायपूर्ण व्यवस्था की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। बैठक में तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक और भव्य बनाने का संकल्प भी लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button