कटनी

कटनी नदी में जलदेवता की आराधना, भगवान श्री झूलेलाल चालिहा महोत्सव पर कटायेघाट में उमड़ा जनसैलाब

कटनी, यशभारत। झूलेलाल चालिहा महोत्सव समिति द्वारा गुरुनानक वार्ड स्थित झूलेलाल मंदिर में मनाया जा रहा झूलेलाल चालिहा महोत्सव की श्रृंखला में आज 19 जुलाई प्रथम रविवार को प्रातः 9 बजे से कटाये घाट के तट पर जल देवता की पूजा अर्चना, भजन कीर्तन अखों पल्लव, आरती व दीपदान का आयोजन किया गया। समाजसेवी संजय खूबचंदानी ने बताया कि 40 दिन की भक्ति, तपस्या और आस्था का अधबुध पर्व पर जल देवता से देश की खुशहाली व समृद्धि की कामना की गई। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच धर्ममय अद्भुत नजारा दिखा तथा भगवान श्री झूलेलाल जी के जय कारों से पूरा कटाई घाट भक्तिमय हो गया। अंत में परसाद वितरण के बाद कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर मोहनलाल बत्रा, महेश बहलानी,अमर चेतवानी, हरीश बहलानी, अशोक कुमार बेसानी, नेवंद खूबचंदानी, नारायणदास वलेचा, मनोहर लाल बजाज, सुरेश गांधी, बसंत थारवानी, राजकुमार चेलानी, अमृत सेवलानी, मनोहर उधवानी, नानकराम खूबचंदानी, गायक नरेश चंदानी, बालचंद चेतवानी, अशोक आहुजा, हेमंत सखानी, वीरेंद्र लालवानी, अजय केसवानी, रवि मोटवानी, जी के लालवानी, अमृत तनवानी, संजय खूबचंदानी, अमर पंजवानी, समस्त सिंधी भावरन व सुपर ग्रुप तथा सुहिंणा सिन्धी के सभी सदस्य गण, राजेश बनवारी, राजेश खूबचंदानी, महेश रावलानी,महेश रोचलानी, अशोक रिझवानी, अक्षत
नागवानी, नरेश छाबड़ा, सुभाष गलानी, लख्मी भाटिया व अनेक श्रद्धालु एवं गणमनाय नागरिक बड़ी संख्या मैं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button