जबलपुरमध्य प्रदेश

6 शातिर चोर गिरफ्तार; 10 बाइक और 10 ई-रिक्शा बैटरियां बरामद

गोहलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

जबलपुर, यशभारत। गोहलपुर पुलिस ने वाहन चोरी और ई-रिक्शा बैटरी चोरी के मामलों का खुलासा करते हुए छह शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की 10 दोपहिया वाहन और 10 ई-रिक्शा बैटरियां बरामद की हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई गई है।

वाहन चोरी के मामले में पुलिस ने शादाब खान, फैजान खान और शाहरुख खान उर्फ टूटी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से 10 दोपहिया वाहन चोरी करना स्वीकार किया। बरामद वाहनों में गोहलपुर, ग्वारीघाट, गोरखपुर, मदनमहल, अधारताल, ओमती, रांझी तथा कटनी जिले के सिलौड़ी चौकी क्षेत्र से चोरी की गई बाइक और स्कूटी शामिल हैं।

वहीं ई-रिक्शा बैटरी चोरी के मामले में मोहम्मद फैजल अंसारी, मोहम्मद इमरान और मोहम्मद अशफाक को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई 10 बैटरियां बरामद की गईं। ये बैटरियां संजीवनी अस्पताल, सूजी मोहल्ला और चौधरी मोहल्ला क्षेत्र से चोरी हुई थीं।

पुलिस के अनुसार आरोपी फैजान खान के खिलाफ पहले से 12 तथा शाहरुख खान के खिलाफ 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button