मध्य प्रदेशराज्य
गुमशुदगी की कहानी का खौफनाक सच: मुंबई में किशोरी से ज्यादती, आरोपी गिरफ्तार

रीवा। शहर में रहने वाली एक किशोरी को बहला -फुसलाकर मुंबई ले जाने के बाद दुष्कृत्य करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला पुलिस अधिकारी अंकिता मिश्रा ने बताया कि नाबालिग लड़की के लापता होने के मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 137(2) का अपराध दर्ज विवेचना शुरू की गई। किशोरी के दस्तयाब होने पर पूछताछ में बताया कि आरोपी नितिन कुमार पटेल उर्फ गुड्डू पिता शिवशरण 22 वर्ष निवासी ग्राम कांटी थाना मनगवां उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ मुंबई ले गया था, जहां उसके साथ कई बार दुष्कृत्य किया।
अपहृता के कथन और विवेचना में आए तथ्यों के आधार पर इस मामले में बीएनएस की धारा 87, 64(2) (एम), 65(1) एवं पाक्सो एक्ट की धारा का इजाफा कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।







