मप्र पुलिस में एएसआई से एसआई बने अधिकारी, देखे आदेश

मप्र पुलिस में एएसआई से एसआई बने अधिकारी, देखे आदेश
भोपाल, यशभारत। मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा पुलिस विभाग में पदोन्नतियाँ जारी रखने के क्रम में सहायक उप निरीक्षकों और कार्यवाहक उप निरीक्षकों को उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। पुलिस मुख्यालय के कार्मिक विभाग द्वारा इस संबंध में विधिवत आदेश जारी कर दिए गए हैं।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी निर्देशों एवं मध्यप्रदेश लोक सेवा पदोन्नति नियम 2025 में निहित प्रावधानों के तहत यह कार्यवाही की गई है। जारी आदेश के अनुसार, पात्र अधिकारियों को उप निरीक्षक के रिक्त पदों पर स्थानापन्न (अस्थायी) रूप से आगामी आदेश तक पदोन्नत पद पर पदस्थ किया गया है।
मिलेगा पे-मेट्रिक्स लेवल-9 का लाभ
पदोन्नत अधिकारियों को मध्यप्रदेश वेतन पुनरीक्षण नियम-2017 के तहत निर्धारित पे-मेट्रिक्स लेवल-9 (वेतनमान ₹9300-34800 + ₹3600 ग्रेड पे) में कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से वर्तमान पदस्थापना वाले जिलों में ही यथावत पदस्थ किया गया है।
उल्लेखनीय है कि इस पदोन्नति सूची में प्रदेश के विभिन्न जिलों जैसे दमोह, बालाघाट, शहडोल, धार, जबलपुर, ग्वालियर, रायसेन, छिंदवाड़ा और नीमच समेत अन्य जिलों में पदस्थ पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल हैं। पदोन्नति आदेश जारी होने के बाद विभाग और अधिकारियों में हर्ष का माहौल है।







