जबलपुरमध्य प्रदेश

खराबी इंजन में डिब्बा बदलने से क्या होगा : नरोत्तम मिश्रा

पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा पहुंचे जबलपुर,कांग्रेस पर साधा निशाना

जबलपुर यश भारत। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का आज अल्प प्रवास पर नगर आगमन हुआ। विश्रामगृह में उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की ओर मीडिया से अनौपचारिक चर्चा की ।कांग्रेस और राहुल गांधी की के संबंध में पूछे गए प्रश्न का जवाब देते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि खराबी इंजन में है और कांग्रेस डिब्बे बदल रही है। जब तक इंजन नहीं बदला जाएगा कांग्रेस का कुछ नहीं होने वाला।

उन्होंने चुटीले अंदाज में एक उदाहरण देते हुए कहा कि एक रसोईया था तो उसने रोटी बनाई और रोटी जल गई तो किसी ने सलाह दी की रोटी रसोइया की गलती से नहीं जली बल्कि आटा खराब था। आटा बदल दो दूसरी बार रोटी जलने पर कहा गया कि तवा खराब है तवा बदल दो तीसरी बार कहा गया कि गैस सिलेंडर बदल दो लेकिन रसोईया को बदलने की बात किसी ने नहीं की ऐसा ही कुछ कांग्रेस में हो रहा है।

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस को यह बात समझना चाहिए कि जनता राहुल गांधी को स्वीकार नहीं कर रही है लेकिन कांग्रेस पार्टी यह समझने को तैयार नहीं है। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के हालिया बयान पर हमला बोला और कहा कि पटवारी कह रहे हैं कि उन्हें अपने बयान पर गर्व है जबकि सच्चाई यह है कि कोई भी उनके बयान पर गर्व महसूस नहीं कर रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button