कटनी

बाइक से गांजा की तस्करी करते तीन गिरफ्तार, बड़वारा पुलिस ने की कार्रवाई, डेढ़ लाख का गांजा बरामद

कटनी, यशभारत। बड़वारा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मोटर साइकिल से गांजा तस्करी करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से दो किलो 330 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध मामला दर्ज करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। बड़वारा थाना प्रभारी सुयश पांडे ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में गांजा की तस्करी करने वालों के विरूद्ध मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया है। इसी दौरान 14 अगस्त को देहात भ्रमण के ग्राम पठरा के आगे पुरानी पक्की डामर रोड के पास तीन व्यक्ति एक मोटरसायकल में संदिग्ध हालत में मिले। जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से शिव कुमार चौधरी पिता लखनलाल चौधरी निवासी पहरिया, राजकुमार चौधरी पिता हुन्नी चौधरी निवासी मोहास एवं धर्मेन्द्र कुमार चौधरी पिता सुदामा चौधरी निवासी मोहास से पूछताछ की गई। वाहन स्टाफ द्वारा तलाशी ली गई। जिस पर वाहन में एक मोटर साईकिल में टंगे सफेंद लाल रंग के थैला की तलाशी ली गई। थैले में 2.330 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। जिसकी कीमत करीब 1.55 लाख रुपये आंकी गई। आरोपियों के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई। कार्यवाही में थाना प्रभारी एसआई सुयश पाण्डेय, एसआई विष्णुशंकर जायसवाल, प्रधान आरक्षक पवनराज, प्रधान आरक्षक वीरेन्द्र चढ़ार, प्रधान आरक्षक नीतेश डोंगरे, आरक्षक गौरीशंकर राजपूत, आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी एवं आरक्षक बृजलाल प्रजापति की विशेष भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button