कटंगी में झमाझम बारिश से बाढ़ जैसे हालत, घरों दुकानों में घुसा पानी
Heavy downpour in Katangi leads to flood-like conditions; water enters homes and shops.

कटंगी में झमाझम बारिश से बाढ़ जैसे हालत, घरों दुकानों में घुसा पानी
कटंगी। कई दिनों बाद हुई मूसलाधार बारिश ने कटंगी नगर में बाढ़ जैसे हालत पैदा कर दिए। महज कुछ घंटों की बारिश से कई वार्डो में जलभराव की स्थिति बन गई।
बारिश का पानी लोगो ओर दुकानों तक घुस गया वही नाले उफान में आने से आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। वार्ड नंबर 10 ओर वार्ड नंबर 14 के बीच स्थित नाले ने रौद्र रूप धारण कर लिया। जिससे आसपास की दुकानों और घरों में करीब 1 फीट तक पानी भर गया।
वार्ड नंबर 12 में भी सड़कों पर जलभराव के कारण लोगों को आने जाने में भारी परेशानी हुईं।
नालों की सफाई न होने से बिगड़े हालात वार्ड नंबर 06 के रहवासियों का आरोप है कि नगर परिषद द्वारा समय पर नाला निर्माण कार्य न कराए जाने ओर नालियों की नियमित सफाई न कराए जाने ओर नाला निर्माण कार्य न होने से यह स्थिति बनी घरों में पानी के साथ गंदगी भी घुस आई है जिससे लोगों को बदबू ओर बीमारियों का खतरा सताने लगा।
स्थानीय लोगों ने मांग की शासन ओर नगर परिषद कटंगी से नालों की तत्काल सफाई ओर जल भराव की समस्या का स्थाई समाधान करने की मांग की है ताकि हर बारिश में इस परेशानी से निजात मिल सके।







