जिले के 13 थाने हुए आइएसओ अवार्डेड, आईजी की मौजूदगी में एनकेजे थाने में हुआ सर्टिफिकेट का वितरण, थानों के निरीक्षण किया पुलिस महानिरीक्षक ने

कटनी, यशभारत। जबलपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (एडीजी) प्रमोद कुमार वर्मा एवं आइसो भोपाल टीम के अधिकारियों की मौजूदगी में आज कटनी जिले के 13 पुलिस थानों एवं तीन पुलिस कार्यालय को आईएसओ सर्टिफिकेट का वितरण किया गया। एनकेजे थाने में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में जिले के सभी 13 थानों के थाना प्रभारियों को आईएसओ सर्टिफिकेट का वितरण किया। इस अवसर पर आईजी प्रमोद कुमार वर्मा ने आईएसओ अवार्डेड एनकेजे थाने का फीता काटकर लोकापर्ण किया। इसके उपरांत एनकेजे थाना प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में आईजी प्रमोद कुमार वर्मा की उपस्थिति रही। मंच पर अन्य अतिथियों के रूप में कलेक्टर आशीष तिवारी, पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, वन मण्डल अधिकारी गर्वित गंगवार, नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, एसडीएम प्रमोद कुमार चतुर्वेदी, नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसया, डीएसपी अजाक शिवा पाठक, एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी, एसडीओपी विजयराघवगढ़ वीरेन्द्र धारवे, डीएसपी रत्नेश मिश्रा की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के प्रारंभ में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने आईजी प्रमोद कुमार वर्मा का पुष्पगुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। मंचासीन अन्य अतिथियों का भी अभिनन्दन किया गया। इसके उपरांत आईएसओ कंसल्टेंट योगेंद्र दिवेदी ने आईएसओ सर्टिफिकेट के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि आज कटनी जिले के 13 थाने और तीन पुलिस कार्यालयों को आईएसओ अवार्ड दिया जा रहा है। इसके बाद एक डाक्यूमेंट्री फ़िल्म का प्रसारण किया गया और पत्रिका का विमोचन किया गया।
आईजी ने किया थानों के निरीक्षण
इसके पहले जबलपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक प्रमोद कुमार वर्मा ने जबलपुर से रवाना होने के बाद स्लीमनाबाद थाने, यातायात, कोतवाली, कुठला एवं एनकेजे थाने का निरीक्षण किया। एवं माधव नगर एवं एनकेजी थाने का निरीक्षण करते हुए अवलोकन किया।
ये थाने हुए आइएसओ अवार्डेड
आईएसओ सार्टिफिकेट के लिए जिन थानों को तैयार किया गया है, उसमे कोतवाली, कुठल, माधवनगर, एनकेजे, स्लीमनाबाद, बहोरीबंद , उमरियापान, बहोरीबंद, ढीमरखेड़ा, बड़वारा, विजयराघवगढ़, बरही एवं यातायात थाना शामिल है, इसके अलावा पुलिस अधीक्षक कार्यालय, एसडीओपी स्लीमनाबाद एसडीओपी विजयराघवगढ़ कार्यालय भी इसमे शमिल है।






