भोपालमध्य प्रदेश

आज 5 साल तक के बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक भोपाल में 3.32 लाख बच्चों का लक्ष्य 2710 बूथों पर रहेगी व्यवस्था

Polio drops to be administered to children up to 5 years of age today Target of 3.32 lakh children in Bhopal; arrangements in place at 2,710 booths

आज 5 साल तक के बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

भोपाल में 3.32 लाख बच्चों का लक्ष्य 2710 बूथों पर रहेगी व्यवस्था

भोपाल यश भारत। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार 28 जून को जिले में पांच वर्ष तक की आयु के बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई जाएगी। अभियान के दौरान भोपाल में 3 लाख 32 हजार बच्चों को पोलियो की खुराक देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान के लिए जिलेभर में 2710 पोलियो बूथ बनाए गए हैं। ये बूथ आंगनवाड़ी केंद्रों के साथ साथ सरकारी एवं निजी अस्पतालों में स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा प्रमुख शॉपिंग मॉल बाजारों सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी विशेष टीमें तैनात रहेंगी ताकि अधिक से अधिक बच्चों को दवा पिलाई जा सके। जिले से बाहर जाने वाले और बाहर से आने वाले पांच वर्ष तक के बच्चों को भी पोलियो की खुराक देने के लिए एयरपोर्ट रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर ट्रांजिट बूथ बनाए गए हैं। वहीं ईंट भट्टों क्रेशर निर्माण स्थलों तथा घुमक्कड़ आबादी जैसे हाई रिस्क क्षेत्रों में मोबाइल टीमें तैनात की गई हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि भारत के पड़ोसी देशों में अभी भी पोलियो के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में बच्चों को पोलियो से सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक पांच वर्ष तक के बच्चे को पोलियो की दवा पिलाना आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे अभियान के पहले दिन अपने बच्चों को निकटतम पोलियो बूथ पर लेकर आएं और उन्हें पोलियो की खुराक अवश्य दिलवाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button