अवैध शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, मामला दर्ज

कटनी, यशभारत। बिलहरी पुलिस ग्राम घुड़हर में अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। चौकी प्रभारी सुयश पांडे ने बताया कि मुखबिरों की सूचना पर ग्राम घुड़हर में अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर आरोपी जयपाल सिंह गौंड पिता राजकुमार गौड़ निवासी ग्राम घुड़हर के कब्जे से 20 पाव लाल मसाला शराब कीमती 2 हजार रूपए एवं आरोपी बाबूलाल चौधरी भंगा चौधरी निवासी ग्राम घुड़हर के कब्जे से 25 पाव देशी लाल मसाला शराब कीमती 2 हजार 500 रूपए, राकेश सिंह गौड़ पिता राजकुमार गौड़ निवासी ग्राम घुड़हर के कब्जे से 20 पाव सफेद देसी प्लेन कीमती 2 हजार रूपए एवं अशोक चौधरी पिता मनसुख चौधरी निवासी ग्राम घुड़हर के कब्जे से 20 पाव प्लेन सफेद कीमती 2 हजार जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है। कार्यवाही में चौकी प्रभारी बिलहरी सुयश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक व्यास गुप्ता, संतोष प्रजापति, अखिलेश दीक्षित, आरक्षक उमाकांत तिवारी, सौरभ जैन, लव उपाध्याय की सराहनीय भूमिका रही।







