देश

आक्रोशित कर्मचारियों ने निगम का कामकाज किया, अल्टीमेटम की मियाद खत्म होते ही अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

कटनी, यशभारत। नगर निगम कर्मचारियों पर हमले को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है। हमलावरों पर कार्यवाही की लिए 24 घंटे का समय देने की मियाद पूरी हो जाने के बाद आज सुबह से कर्मचारियों ने काम बंद रखा और नगर निगम गेट पर जमा हो गए। कर्मचारी अपनी मांग पर अड़े हुए हैं। इनका कहना है कि यदि एक्शन नहीं हुआ तो ऐसे तत्वों का हौसला बढ़ता जाएगा और कर्मचारी दहशत के साईं नौकरी करेंगे। निगम कर्मचारियों ने आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी।
जानकारी के मुताबिक नगर निगम कर्मचारियों ने आज 10 बजे तक का वक्त दिया था, लेकिन कोई कार्यवाही न होने पर आज कर्मचारियों ने निगम का कामकाज ठप्प कर दिया। कर्मचारी निर्धारित समय पर दफ्तर तो पहुंचे लेकिन अपनी सीटों पर नहीं गए। बल्कि गेट पर आकर विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। सुबह से ही बड़ी संख्या में कर्मचारी नगर निगम कार्यालय के बाहर एकत्रित हैं और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इसके पहले कल प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दे दी थी कि कार्यवाही न होने पर नगर निगम कार्यालय पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा और कामकाज ठप रहेगा। कर्मचारी संगठनों ने साफ चेतावनी दी है कि यह केवल शुरुआत है और यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज और व्यापक किया जाएगा। सभी विभागों में कार्य बहिष्कार की भी तैयारी की जा रही है। उनका आरोप है कि मारपीट की गंभीर घटना के बावजूद अब तक दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे नाराजगी बढ़ती जा रही है।IMG 20260619 WA0440

IMG 20260619 WA0438 IMG 20260619 WA0434

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button