केंद्रीय जेल भोपाल में रक्तदान शिविर आयोजित, 20 कर्मचारियों ने किया रक्तदान

केंद्रीय जेल भोपाल में रक्तदान शिविर आयोजित, 20 कर्मचारियों ने किया रक्तदान
भोपाल,यशभारत। विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर रविवार को केंद्रीय जेल भोपाल की जेल डिस्पेंसरी में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भोपाल और चिरायु मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, भोपाल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।
शिविर का शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भोपाल के सचिव सुनीत अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। इस कार्य के दौरान केंद्रीय जेल भोपाल के उप अधीक्षक मगनू सिंह मरावी, सहायक जेल अधीक्षक दिनेश मुवेल सहित अन्य जेल अधिकारी और कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
जेल परिसर में आयोजित इस शिविर में चिरायु मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के अनुभवी चिकित्सकों और मेडिकल स्टाफ ने अपनी सेवाएं दीं। शिविर में सामाजिक सरोकार निभाते हुए जेल विभाग के 20 कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वैच्छिक रूप से रक्तदान किया।







