कटनी

विकास कार्यों के साथ जनसंवाद और पौधारोपण की पहल

महापौर प्रीति सूरी ने नागरिकों से किया संवाद, समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

विकास कार्यों के साथ जनसंवाद और पौधारोपण की पहल

रामकृष्ण परमहंस वार्ड में दो निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

महापौर प्रीति सूरी सहित जनप्रतिनिधियों ने नागरिकों से किया संवाद, समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासनIMG 20260611 WA00411

IMG 20260611 WA0056 IMG 20260611 WA0044 IMG 20260611 WA0040

कटनी,यशभारत। रामकृष्ण परमहंस वार्ड में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में नगर निगम द्वारा दो महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में महापौर प्रीति संजीव सूरी, क्षेत्रीय पार्षद शकुंतला सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया तथा क्षेत्रवासियों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना।

22 लाख रुपये से अधिक की लागत वाले निर्माण कार्यों की नींव रखी गई

सीसी रोड एवं रिटेनिंग वॉल निर्माण से आवागमन होगा सुगम, बारिश में मिलेगी राहत

भूमिपूजन के तहत साहू हाउस से कबाड़ी मेन रोड तक लगभग 17.60 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य तथा बिलगवां रोड पर 4.46 लाख रुपये की लागत से रिटेनिंग वॉल निर्माण कार्य की नींव रखी गई। दोनों परियोजनाओं पर कुल 22 लाख रुपये से अधिक की राशि व्यय की जाएगी। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में आवागमन व्यवस्था बेहतर होगी और वर्षा ऋतु में जलभराव व कटाव जैसी समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है।

कार्यक्रम में मेयर इन काउंसिल सदस्य डॉ. रमेश सोनी, सुभाष साहू, जयनारायण निषाद, बीना बैनर्जी, पार्षद सीमा श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष कौशलेश मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

महापौर प्रीति संजीव सूरी ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य शहर के प्रत्येक वार्ड में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करना है। उन्होंने कहा कि सड़क, नाली और अन्य आधारभूत विकास कार्यों के माध्यम से नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं तथा विकास कार्यों की गति लगातार बनाए रखी जाएगी।

क्षेत्रीय पार्षद शकुंतला सोनी ने कहा कि वार्ड की लंबे समय से लंबित आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जा रहा है। उन्होंने नगर निगम प्रशासन और महापौर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी क्षेत्र के विकास के लिए सतत प्रयास जारी रहेंगे।

भूमिपूजन के बाद महापौर एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने वार्ड का भ्रमण किया और स्थानीय नागरिकों से चर्चा कर उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

कार्यक्रम के समापन पर जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने सामूहिक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। :::

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button