भोपाल

एयरपोर्ट रोड स्थित भोज इन बार एंड रेस्टोरेंट में लगी आग, मचा हड़कंप

यश भारत ब्रेकिंग : 

एयरपोर्ट रोड स्थित भोज इन बार एंड रेस्टोरेंट में लगी आग, मचा हड़कंप

भोपाल, यश भारत। 
शहर के एयरपोर्ट रोड स्थित भोज इन बार एंड रेस्टोरेंट में रविवार सुबह करीब 8:30 बजे अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि उससे उठता धुआं कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और उसे आसपास की इमारतों तक फैलने से रोक लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना के समय रेस्टोरेंट में कोई ग्राहक या कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट या किसी तकनीकी खराबी के चलते आग लगी हो सकती है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
घटना की खबर मिलते ही आसपास के दुकानदार, स्थानीय निवासी और राहगीर बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। आग की लपटें और घना धुआं देखकर लोग काफी चिंतित नजर आए। प्रशासन ने स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में बताते हुए लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button