भोपालमध्य प्रदेश

राज्यसभा चुनाव: तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल ने नामांकन दाखिल किया, तीसरी सीट को लेकर बढ़ा सस्पेंस

राज्यसभा चुनाव: तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल ने नामांकन दाखिल किया, तीसरी सीट को लेकर बढ़ा सस्पेंस

भोपाल, यशभारत। मध्य प्रदेश से राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी के घोषित प्रत्याशी तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल आज भोपाल स्थित विधानसभा पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। इस महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम से पहले प्रदेश भाजपा कार्यालय में विधायकों की एक बड़ी बैठक बुलाई , जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल विशेष रूप से मौजूद रहें।

नामांकन के लिए रवाना होने से पहले दोनों प्रत्याशियों ने मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के साथ शिवजी और हनुमान जी के मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर जीत का आशीर्वाद लिया। इससे पहले प्रत्याशी रजनीश अग्रवाल के निवास पर उनकी पत्नी ने तिलक लगाकर और आरती उतारकर उन्हें विदा किया। भाजपा कार्यालय पहुंचने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रजनीश अग्रवाल को गले लगाकर अपनी शुभकामनाएं दीं। इस बैठक में शामिल होने के लिए प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा सहित प्रहलाद पटेल, इंदर सिंह परमार और गोविंद सिंह राजपूत जैसे वरिष्ठ मंत्री व विधायक पार्टी दफ्तर पहुंचे थे।

तीसरी सीट पर दावेदारी को लेकर सस्पेंस बरकरार
इस बीच, चुनाव में तीसरी सीट पर उम्मीदवार उतारने को लेकर भाजपा नेताओं के बयानों ने सस्पेंस बढ़ा दिया है। पूर्व मंत्री और खुरई से भाजपा विधायक भूपेंद्र सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि यदि पार्टी तीसरी सीट पर भी कैंडिडेट खड़ा करती है, तो भाजपा उसे भी आसानी से जिता लेगी। दूसरी ओर, जब पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने सस्पेंस बरकरार रखते हुए कहा, यह किसने कहा कि हम तीसरी सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं और यह किसने कहा कि हम नहीं लड़ रहे हैं? मंत्रियों के इन विरोधाभासी बयानों के बाद राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि क्या भाजपा इस चुनाव में कोई नया दांव खेलने की तैयारी में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button