जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

पति की संदिग्ध मौत पर पत्नी का ससुरालियों पर हत्या का आरोप, एसपी से लगाई गुहार

कुशीनगर

पति की संदिग्ध मौत पर पत्नी का ससुरालियों पर हत्या का आरोप, एसपी से लगाई गुहार

कुशीनगर।  पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बड़हरागंज निवासी सकीना ने अपने पति सैफुद्दीन की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। सकीना ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में मांग की है कि मामले की जांच कराकर दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाए।

एसपी कुशीनगर को दिए गए तहरीर मे मृतक की पत्नी सकीना के मुताबिक वह 28 मई 2026 को बकरीद पर मायके देवरिया टोला, थाना रविन्द्रनगर झुस आई थी, 1 जून की सुबह 6:20 बजे देवर कैफ ने फोन कर बताया कि सैफुद्दीन की हालत खराब है और जान जाने की संभावना है। जब वह भाई के साथ ससुराल पहुंची तो सुबह 8 बजे तक पति को दफनाने की तैयारी हो चुकी थी।

1780567475 WhatsApp Image 2026 06 03 at 20.41.52

आरोप है कि ससुर नूरद्दीन, देवर कैफ, कामरान, नफीस, शहनाज, नन्हे, गुलफसा, जाफरा और सास सलमा ने बिना पोस्टमार्टम कराए जल्दबाजी में शव मिट्टी करने की कोशिश की। सकीना ने कहा कि पति के चेहरे को आखिरी बार देखना चाहती हूं ज़ब देखा तो उसके चेहरे पर चोट के निशान थे जिसको लेकर उसने हत्या की आशंका जताई है।

सकीना ने एसपी से अपील की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए मेरे पति का शव कब्र से निकलवा कर उसका पोस्टमार्टम करवा कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाय पीड़िता ने बताया की इस मामले मे पुलिस अधीक्षक ने फोन कर कोतवाली पडरौना को कार्रवाई का आदेश दिए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button