WhatsApp Icon Join Youtube Channel
WhatsApp Icon Join Youtube Channel
जबलपुरमध्य प्रदेश

इंदौर की महिला की जबलपुर में रहस्यमयी मौत : पुलिस जांच में जुटी

जबलपुर, यशभारत। ओमती चार नंबर पुल पर स्थित एक होटल में इंदौर की महिला अपने पति के साथ रुकी थी, दरमियानी रात महिला को अचानक चक्कर आए। जिसके बाद होटल स्टाफ की सहायता से महिला को मेडिकल में भर्ती किया गया था, लेकिन चिकित्सकों ने चैक कर महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

जानकारी अनुसार महिला रुचि मुंगी 36 वर्ष पति वैभव मुंगी राजेन्द्र नगर इंदौर के निवासी है। जो किसी काम से जबलपुर आए थे। लेकिन होटल में रात में रुकी महिला को अचानक चक्कर आए। जिसके बाद चिकित्सकों को चैक कराने पर महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की रहस्यमयी मौत के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर, मामला जांच में लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Notifications Powered By Aplu