मध्य प्रदेशराज्य

पुलिस ने 8 घंटे में ढूंढा खोया बैग : 8 तोला सोना सुरक्षित लौटाया,सम्मान स्वरूप पुलिस को दिया 21 हजार रुपये का चैक

 

सिवनी यश भारत:-सिवनी शहर में खोया हुआ सोने के आभूषणों से भरा बैग कोतवाली पुलिस की तत्परता से महज 8 घंटे के भीतर बरामद कर उसके मालिक को सुरक्षित लौटा दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई की शहर में सराहना की जा रही है। और जिनका बेग गुम हुआ था बेग मिलने के बाद उन्होंने पुलिस का सम्मान करते हये अधीक्षक के नाम 21 रुपये का चैक दिया है, जिसकी राशि सम्मान स्वरूप उन पुलिसकर्मियों को दी जाएगी जिनका इस कार्यवाही में योगदान था।

जानकारी के अनुसार जिला भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रदीप राय की बहन प्रीति राय, जो पेशे से अधिवक्ता है, बीते दिवस दोपहर अपने घर से स्कूटी से बाजार आई थीं। नगर पालिका चौक के समीप उनका बैग कहीं गिर गया। बैग में लगभग 8 तोला सोने के आभूषण रखे हुए थे। बाजार से लौटने के बाद बैग गुम होने की जानकारी मिलने पर परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन में कोतवाली थाना पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। पुलिस टीम ने नगर के विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बैग की तलाश की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने करीब 8 घंटे के भीतर बैग का पता लगा लिया और उसमें रखे सभी सोने के आभूषण सुरक्षित अवस्था में बरामद कर लिए।

इसके बाद बैग को उसकी वास्तविक मालिक प्रीति राय को सौंप दिया गया। खोया हुआ सामान सुरक्षित मिलने पर परिवार ने राहत व्यक्त की और पुलिस की त्वरित कार्रवाई की प्रशंसा की।

पुलिस की ईमानदारी, तत्परता और जिम्मेदार कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर आज बुधवार दोपहर प्रदीप राय एवं उनके परिवार ने इस कार्य में शामिल पुलिस टीम के सम्मान स्वरूप 21 हजार रुपये का चेक पुलिस अधीक्षक को भेंट किया। इस अवसर पर परिवार ने पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समयबद्ध कार्रवाई के कारण उनका कीमती सामान सुरक्षित वापस मिल सका।

घटना ने एक बार फिर यह साबित किया है कि सिवनी पुलिस नागरिकों की सुरक्षा और सहायता के प्रति पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button