गोल्ड मेडलिस्ट पैरा एथलीट चिराग त्यागी की गोली मारकर हत्या, अपने ही साथी ने किया मर्डर

कटनी, यशभारत। पैरा एथलीट चिराग त्यागी की गाजियाबाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी यश खटीक को हिरासत में लिया है, जिसने हत्या की बात कबूल की. चिराग ने हाल ही में राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता था और अक्टूबर में पैरा एशियन गेम्स के लिए जापान जाने वाले थे। अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन करने का सपना देखने वाले 24 साल के युवा पैरा एथलीट चिराग त्यागी की बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी गई है. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए CCTV फुटेज के आधार पर एक संदिग्ध को हिरासत में लिया था, जिसने पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस को दोपहर तीन बजे के बाद सूचना मिली कि गाजियाबाद के साईं कुंज इलाके में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया. मृतक की पहचान 24 साल के चिराग त्यागी के रूप में हुई।







