जबलपुरभोपालमध्य प्रदेश

ट्विशा शर्मा मौत मामला: सीबीआई ने रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को किया गिरफ्तार

यश भारत ब्रेकिंग

ट्विशा शर्मा मौत मामला: सीबीआई ने रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को किया गिरफ्तार
भोपाल, यश भारत । अभिनेत्री ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को गुरुवार शाम गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी से पहले सीबीआई अधिकारियों ने करीब सात घंटे तक उनसे पूछताछ की।
जानकारी के अनुसार, सीबीआई की टीम गुरुवार सुबह लगभग साढ़े 10 बजे गिरिबाला सिंह के निवास पर पहुंची थी। लंबी पूछताछ और दस्तावेजों की जांच के बाद शाम करीब 5:10 बजे उन्हें हिरासत में ले लिया गया। गिरफ्तारी के बाद सीबीआई टीम उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए जयप्रकाश अस्पताल लेकर गई। मेडिकल प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा।
इस मामले में बुधवार को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने गिरिबाला सिंह को मिली अग्रिम जमानत को निरस्त कर दिया था। हाईकोर्ट ने देर रात 17 पृष्ठों का विस्तृत आदेश जारी करते हुए कहा कि मामले की गंभीरता, उपलब्ध साक्ष्यों और जांच की वर्तमान स्थिति को देखते हुए आरोपी को राहत देना न्यायोचित नहीं है।
ट्विशा शर्मा मौत मामले की जांच पहले से ही सुर्खियों में रही है और अब सीबीआई की इस कार्रवाई के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। जांच एजेंसी पूरे घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की गहन पड़ताल कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button