मध्य प्रदेशराज्य

गौशाला और मकान में लगी भीषण आग : एक दर्जन से अधिक बकरियां जलीं… क्षेत्र में हड़कंप 

 

यशभारत डिंडोरी l डिंडोरी जिले के बजाग थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भानपुर के घुर्री टोला में शुक्रवार देर रात एक गौशाला और मकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात बताया जा रहा है। घटना में एक दर्जन से अधिक बकरियों के जलने की खबर सामने आई है।

ग्रामीणों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते गौशाला और मकान आग की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि दमकल विभाग की टीम करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंची।

दमकल टीम के पहुंचने के बाद काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक गौशाला और मकान में रखा सामान जलकर खाक हो चुका था। आग में कई बकरियों के जलने से ग्रामीणों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

फिलहाल प्रशासन द्वारा नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। वहीं आग लगने के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button