निगम व मंडलों के नवनियुक्त पदाधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ , 63 , निगम अध्यक्ष उपाध्यक्ष भी मौजूद
A training program for newly appointed officials of the corporation and boards was launched. The 63 corporation presidents and vice presidents were also present. Feedback

निगम व मंडलों के नवनियुक्त पदाधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, 63 निगम अध्यक्ष उपाध्यक्ष भी मौजूद
भोपाल यश भारत । मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोमवार को अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन संस्थान में निगमों तथा विभिन्न मंडलों के नवनियुक्त पदाधिकारियों के लिए आयोजित उन्मुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में 63 निगम अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों सहित सरकारी अधिकारी नगर निगम और क्षेत्रीय मंडलों के वरिष्ठ पदाधिकारी तथा प्रशिक्षक उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि स्थानीय शासन की गुणवत्ता और जनसेवा के मानकों को बेहतर बनाने के लिए प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारी जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए जिम्मेदार हैं और उन्हें पारदर्शिता जवाबदेही तथा सेवा उन्मुख प्रशासन के सिद्धांतों को अपनाना होगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन संस्थान इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए महत्वपूर्ण मंच है जो नीति निर्धारण के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में भी सहायक साबित होगा। उन्होंने पदाधिकारियों से जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए समर्पण भाव से कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विभिन्न विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रशासनिक दक्षता वित्तीय प्रबंधन जनसंपर्क और सुशासन से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए। और भी कई निर्णय होने की सम्भावना







