कटनी

राहगीरी डे बना स्वच्छता, फिटनेस और जनभागीदारी का जीवंत उत्सव

“मेरा शहर-मेरी जिम्मेदारी” के संदेश के साथ स्वच्छ कटनी अभियान को मिली नई ऊर्जा

  • राहगीरी डे बना स्वच्छता, फिटनेस और जनभागीदारी का जीवंत उत्सव

“मेरा शहर-मेरी जिम्मेदारी” के संदेश के साथ स्वच्छ कटनी अभियान को मिली नई ऊर्जाIMG 20260517 WA0030 IMG 20260517 WA0031 IMG 20260517 WA0017 IMG 20260517 WA0022 IMG 20260517 WA0020 IMG 20260517 WA0018 IMG 20260517 WA0019 IMG 20260517 WA0023

नागरिकों ने लिया स्वच्छता और स्वास्थ्य का संकल्प

कटनी, यशभारत
नगर में रविवार की सुबह एक बार फिर उत्साह, ऊर्जा और जनजागरूकता से सराबोर रही, जब नगर पालिक निगम द्वारा आयोजित “राहगीरी डे” ने स्वच्छता और फिटनेस को जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान किया। नेहरू वार्ड स्थित हाउसिंग बोर्ड प्रवेश द्वार से हाउसिंग बोर्ड मैदान तक आयोजित इस कार्यक्रम में शहरवासियों ने खुले वातावरण में स्वच्छता, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक सहभागिता का अनूठा संगम देखा।
कार्यक्रम में महापौर प्रीति सूरी, पूर्व विधायक अलका जैन, नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार, ब्रांड एम्बेसडर सहित पार्षद शशिकांत तिवारी, लव साहू, गोविंद चावला, सीमा श्रीवास्तव, सीमा जैन सोगानी, उपयुक्त शैलेश गुप्ता, चिकित्सक डॉ. रमेश सोनी, सुभाष साहू, उमेंद्र ओमी अहिरवार, सुरेंद्र गुप्ता सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक योग और फिटनेस गतिविधियों से हुई, जिसमें नागरिकों ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का परिचय दिया। इसके बाद साइकिलिंग, जुंबा, स्केटिंग, रस्साखींच, शतरंज, कैरम, पेंटिंग, रंगोली, सांप-सीढ़ी, पिट्टू, बोरा दौड़, रस्सीकूद और चम्मच-नींबू दौड़ जैसी गतिविधियों ने पूरे माहौल को जीवंत बना दिया।
तेज संगीत की धुनों पर हुए जुंबा सत्र में युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान “मेरा शहर-मेरी जिम्मेदारी” और “स्वच्छ कटनी” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता जागरूकता पर विशेष जोर दिया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्रोत पर कचरा पृथक्करण, सिंगल यूज़ प्लास्टिक प्रतिबंध, जल संरक्षण एवं वाटर हार्वेस्टिंग जैसे विषयों पर प्रभावी संदेश दिए गए। इको ब्रिक्स और अनुपयोगी कपड़ों से बने थैलों की प्रदर्शनी ने “रीसायकल से सृजन” की सोच को भी मजबूती दी।
कार्यक्रम में गीतांजलि रस कला केंद्र के कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल को रंगीन बनाया, वहीं बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर, मैजिक शो और म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रहे। नगर निगम द्वारा आयोजित यह “राहगीरी डे” अब केवल मनोरंजन का मंच नहीं, बल्कि स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी का एक मजबूत जनआंदोलन बनता जा रहा है, जो शहर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने की दिशा में नई प्रेरणा दे रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button