सूदखोरों ने किया जीना दुश्वार : कर्ज उतारने लिया कर्ज चुकाने के बाद भी दबंग दे रहे थे जान से मारने की धमकी

जबलपुर, यशभारत। रंाझी के चंम्पानगर मानेगांव में सूदखोरी का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जिसमें कर्ज चुकता करने के बाद भी ब्याज चुकाने उधार लिए पैसे, पीडि़त के गले की फांस बन गए और सभी 6 सूदखोरों ने मिलकर उसके परिवार का जीना दुश्वार कर दिया। जिसके बाद पीडि़त ने थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने 6 आरोपियों पर सूदखोरी का मामला दर्ज कर, जांच में लिया है।
पुलिस ने बताया कि शरद सोनी 38 वर्ष निवासी चंम्पानगर मानेगांव ने लिखित शिकायत की कि कुछ वर्ष पहले उसकी नौकरी छूट जाने के बाद उसने साहिब सोनी निवासी आईटीआई चुंगी नाका सोनी वैल्डिंग वर्कशाप से 2 बार में 2 लाख 50 हजार रूपये उधार लिये थे, वह नौकरी लग जाने के बाद मूल व ब्याज सहित कुल 6 लाख रूपये साहिब सोनी को वापस कर चुका है साथ ही सोने की चेन, 4 अंगूठी, मंगलसूत्र दिया था। उसके बाद भी उसके पिता एवं उसकी पत्नि व बच्चों को मारने की धमकी देते हुये दबाव बना कर उसके घर की रजिस्ट्री अपने घर के पास रख ली तथा पिता से जबरन 11 लाख रूपये में एग्रीमेंट करते हुये 5 लाख रूपये की रकम भी अपने पास रख ली। साहिब सोनी से ली हुई रूपये की उधारी चुकाने के कारण उसे और लोगों से कर्ज लेना पडा।
दे रहे जान से मारने की धमकी
उसने सतेन्द्र सोनकर निवासी बापू नगर पानी की टंकी रांझी से अमानत के रूप मे ब्लैंक चैक देते हुये 10 प्रतिशत ब्याज पर 70 हजार रूपये उधार लिये थे जिसे 1 लाख 20 हजार रूपये मय ब्याज के वापस कर दिये है जो और रूपयो की मांग कर ब्लैंक चैक लगाकर बांउस करवा देने की धमकी देता है, इसी प्रकार विकास शर्मा निवासी मानेगॉव रांझी से 28 हजार रूपये लिये थे जिसे 30 हजार रूपये वापस कर दिये है, इसी प्रकार अमित पटेल निवासी सदर से 10 प्रतिशत ब्याज पर 30 हजार रूपये उधार लिये थे जिसे 1 लाख 20 हजार रूपये मय ब्याज के वापस कर दिये है, इसी प्रकार संदीप शर्मा निवासी करमेता से 45 हजार रूपये लिये थे 25 हजार रूपये वापस कर चुका है तथा इसी प्रकार बेनी साहू निवासी महाराजपुर के पास अपनी अल्टोकार एमपी 20 सीई 8364 रखकर 40 हजार रूपये लिये है जिसका 4 माह तक ब्याज चुकता किया है। सभी के द्वारा रूपयेा की मांग की जा रही है, सभी उसे घर व आफि स में आकर गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुये परेशान करते हैं। पुलिस ने सभी सूदखोरों पर मामला दर्ज कर, जांच में लिया है।







