कटनी

खोवा मंडी में चला निगम का बुलडोजर, सड़क और नालियों से हटे अतिक्रमण

जलभराव और जाम की समस्या रोकने निगम की कार्रवाई, व्यापारियों को पहले ही दिया गया था नोटिस

खोवा मंडी में चला निगम का बुलडोजर, सड़क और नालियों से हटे अतिक्रमण

जलभराव और जाम की समस्या रोकने निगम की कार्रवाई, व्यापारियों को पहले ही दिया गया था नोटिसIMG 20260513 WA00381 IMG 20260513 WA00391 IMG 20260513 WA0039

कटनी, यशभारत। मानसून से पहले शहर की यातायात और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के अभियान में नगर निगम प्रशासन अब सख्त नजर आने लगा है। बुधवार को सिल्वर टॉकीज रोड स्थित व्यस्त खोवा मंडी क्षेत्र में निगम की अतिक्रमण टीम ने व्यापक कार्रवाई करते हुए सड़क और नालियों पर किए गए स्थायी एवं अस्थायी कब्जों को हटाया।

सुबह से शुरू हुई कार्रवाई के दौरान निगम अमले ने दुकानों के सामने बनी दीवारें, प्लेटफॉर्म, पट्टियां, टीन शेड और तरपाल हटाए। करीब 9 दुकानों के सामने से अतिक्रमण हटाकर सड़क को व्यवस्थित किया गया, जिससे क्षेत्र में आवागमन आसान हो सके। कार्रवाई के दौरान कुछ समय के लिए इलाके में हलचल का माहौल बना रहा और स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर मौजूद रहे।

नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि खोवा मंडी क्षेत्र लंबे समय से सड़क संकरी होने, नालियों पर कब्जे और अव्यवस्थित पार्किंग के कारण जाम और जलभराव की समस्या से प्रभावित रहा है। बारिश के दौरान नालियों में रुकावट आने से पानी सड़क पर भर जाता था, जिससे व्यापारियों और आम लोगों दोनों को परेशानी का सामना करना पड़ता था।

निगम प्रशासन ने बताया कि कार्रवाई से पहले क्षेत्रीय दुकानदारों को चार दिन पूर्व सूचना देकर स्वयं अतिक्रमण हटाने का अवसर दिया गया था। निर्धारित समय में कब्जे नहीं हटने पर निगम अमले ने नियमानुसार कार्रवाई की।

अतिक्रमण प्रभारी मानेन्द्र सिंह ने बताया कि शहर के ऐसे सभी चिन्हित क्षेत्रों में लगातार अभियान चलाया जाएगा, जहां अतिक्रमण के कारण यातायात और जल निकासी व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

निगम प्रशासन ने नागरिकों और व्यापारियों से अपील की है कि सार्वजनिक मार्ग, नालियों और शासकीय भूमि पर अतिक्रमण न करें तथा शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखने में सहयोग दें। प्रशासन का कहना है कि आगामी मानसून को देखते हुए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि शहर में जलभराव और अव्यवस्था की स्थिति निर्मित न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button